नाबालिग हिंदू लड़की को इस्लाम कबूलवाकर निकाह कराया पाकिस्तान में पुलिसवाले ने

0

सिंध, 18 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अमानवीय व्यवहार का एक और मामला सामने आया है। सिंध प्रांत में एक पुलिसवाले ने नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा करने के बाद उसे इस्लाम कबूल करवाकर शादी करवा दिया गया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची का नाम नीना कुमारी है।

नीना के पिता का नाम रमेश लाल है। यह परिवार सिंध प्रांत के नौशहरो जिले का रहने वाला है। नीना को गुलाम मरूफ कादरी नाम के पुलिसवाले ने अगवा किया। आरोपी पुलिसवाले को इलाके में रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा ड्यूटी में ही लगाया गया था।

नाम जाहिर न करने की शर्त पर सिंध के एक हिंदू नेता ने बताया कि नीना पिछले पांच दिनों से लापता थी। जब नीना स्कूल से नहीं लौटी तभी उसके परिवार ने उसे खोजने की कोशिश की और उन्हें किडनैपिंग के बारे में पता लगा।

ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के मुताबिक, कादरी ने 11 फरवरी को एक दरगाह पर नीना से जबरन इस्लाम कबुलवाया और निकाह से पहले उसका नाम बदल कर मारिया कर दिया। उसने कराची में पीड़िता से शादी की।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे मैरिज सर्टिफिकेट पर सिर्फ पुलिसवाले की जन्मतिथि लिखी है और नीना को 19 साल का बताया है, जबकि नीना के परिवार का दावा है कि वह नाबालिग है।

सिंध के हिंदू नेता ने कहा कि इस मामले के बाद हम उन पुलिसवालों पर भी भरोसा नहीं कर सकते, जो हमारी सुऱक्षा में लगे हैं और न तो सरकार से हमारे मंदिर के पास पहरेदारी बढ़ाने को कह सकते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *