सूबे के मुखिया ने दिया सम्मान चकाई-सोनो की जनता को :सुमीत सिंह

0

जमुई,17 फरवरी(हि.स.)।सूबे के विज्ञान और प्रौधोगिकी मंत्री बनने के बाद सुमित कुमार सिंह को चकाई पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बुधवार को मंत्री सह-चकाई विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह चकाई पहुंचे,जहां समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।साथ ही समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी एवं नारेबाजी की।
मौके पर मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि चकाई सोनो की जनता की उपलब्धि है।चकाई सोनो की जनता ने पूरे बिहार में अपनी ताकत को दिखा दिया है।इसके लिए मैं चकाई सोनो की जनता की सदैव ऋणी रहूंगा।इस मौके पर समर्थक जिप सदस्य गोविंद चौधरी,विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय,समाजसेवीसह युवा नेता रंजीत राय,पूर्व उपप्रमुख कांग्रेस दास,उपप्रमुख प्रतिनिधि अमित तिवारी, महेंद्र सिंह,रामचंद्रडीह के समाजसेवी मिथिलेश राय, बेनू उपाध्याय,ललन राय, मंजय शर्मा,शंभूनाथ केसरी, कन्हैया लाल गुप्ता,संतोष कुमार चौधरी,पवन राय, पंचानन राय,रोहित राय आदि मौजूद थे।इसके अलावा चकाई प्रखंड बामदह,चकाई चौक,बासुकीटांड़,माधोपुर चौक पर समर्थकों ने श्री सिंह का स्वागत किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *