सभापति ने बुलाई सर्वदलिय बैठक विधान परिषद के सफल संचालन के लिए

0

पटना, 17 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के आगामी 197 वें सत्र के सुगम एवं सफल संचालन के लिए कार्यकारी सभापति  अवधेश नारायण सिंह द्वारा सर्वदलीय बैठक आज बुलाई गई।

इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी,  स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के मंत्री  मंगल पांडेय, सदस्य नवल किशोर यादव, केदार नाथ पांडेय, नीरज कुमार, प्रो गुलाम गौस, रामचन्द्र पूर्वे,  आदित्य नारायण पांडेय, प्रेमचंद मिश्र एवं मो. गुलाम रसूल ने भाग लिया।

इस बैठक में आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं सौहार्दपूर्ण संचालन के लिए उपस्थित सभी दल नेताओं द्वारा कार्यकारी सभापति महोदय को सार्थक सहयोग एवं समर्थन देने की बात कही गई।

बैठक में बिहार विधान परिषद् सचिवालय के कार्यकारी सचिव  बिनोद कुमार, उप सचिव  शम्भु शरण तिवारी एवं अवर सचिव  विश्वजीत कुमार सिन्हा ने भी भाग लिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *