सड़क निर्माण में लगे आठ वाहनों को किया आग के हवाले नक्सलियों ने :दंतेवाड़ा

0

दंतेवाड़ा, 17 फरवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कचेनार में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। नक्सलियों ने यहां सड़क निर्माण में लगे 8 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार शाम सड़क निर्माण में लगे कर्मचारी वापस लौट रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों ने बीच में ही उनका रास्ता रोक लिया और 08 वाहनों में आग लगा दी । जिसमें चार ट्रेक्टर, एक जेसीबी, एक पोकलेन, एक टिप्पर एवं एक कंक्रीट मिक्सर वाहन शामिल है । उन्होंने आगे बताया कि पुलिस को बिना सूचना के ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *