फरीदाबाद में कार सवार युवक-युवती की गोली मारकर हत्या

0

पुलिस को नहीं मिली घटनास्थल से रिवाल्वर



फरीदाबाद, 17 फरवरी । फरीदाबाद में मंगलवार की रात एनआईटी की सबसे भीड़भाड़  वाली एक नंबर मार्किट में एक स्विफ्ट कार में एक लड़का -लड़की की सरेआम गोली मारकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके के लोग सहमें हुए हैं। फिलहाल पुलिस लड़का -लड़की के शवों को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं।
मरने वाले लड़के की पहचान सेक्टर–22 निवासी गोल्डी व लड़की की पहचान दो नंबर कालोनी की रहने वाली मायका अरोड़ा की रूप में हुई हैं। एनआईटी डीसीपी डा.अर्पित जैन का कहना है कि मंगलवार की रात लगभग नौ बजे पुलिस कंट्रोल से इलाके की पुलिस को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में एक लड़का-लड़की की बेहोशी हालत में पड़े हुए हैं। इस सूचना के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान देखा गया की इन दोनों लड़का-लड़की को गोली लगी हुई हैं। इसके बाद दोनों लड़का -लड़की को लहूलुहान अवस्था में जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने दोनों लड़का-लड़की को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला है कि दोनों लड़का-लड़की की मौत गोली लगने से हुई है, परंतु पुलिस को मौके से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई हैं। इससे प्रतीत होता है कि इन दोनों लड़का-लड़की की गोली मारकर सरेआम हत्या की गई हैं। मरने वाले लड़के की पहचान सेक्टर-22 निवासी गोल्डी व लड़की दो नंबर निवासी मायका अरोड़ा के रूप में की गई हैं। उनका कहना हैं कि इस केस में क्राइम ब्रांच की चार टीमें गठित की गई हैं। इस केस में साइबर क्राइम की मदद ली जा रही हैं। और जगह -जगह आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं। जल्द ही इस केस पर पर्दा उठा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *