भारत भी शामिल हुआ ईरान और रूस के संयुक्त नौसेना अभ्यास में

0

तेहारान, 17 फरवरी (हि.स.)। भारत मंगलवार को ईरान और रूस की नौसेना अभ्यास में शामिल हुआ। इसे ‘ईरान-रूस समुद्री सुरक्षा क्षेत्र 2021’ नाम दिया गया। यह अभ्यास (ड्रिल) हिंद महासागर के उत्तरी हिस्से में किया गया।

इस ड्रिल के प्रवक्ता गोलाम रेजा तहानी के बताया कि ईरान की सेना और इस्लामिक रिवोल्युशनरी गार्ड कॉर्प्स के सैन्य बलों और वसेल्स ने नौसेना अभ्यास में भाग लिया। इसके साथ-साथ भारतीय नौसेना ने भी अपने कुछ विशेष वेसल्स के साथ इसमें भाग लिया। उन्होंने कहा कि हम जो रूस के साथ संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं इसमें अन्य देश भी भाग ले सकते हैं।

इसी बीच ईरानी नौसेना के कमांडर होसेन खंजादी ने कहा कि चीन की नौसेना भी इस संयुक्त अभ्यास में भाग लेगी। यह ड्रिल 170000 स्कवॉयर किलोमीटर के दायरे में हुई। इससे पहले साल 2019 में दोनों देशों के साथ चीन ने भी चारदिवसीय अभ्यास में हिस्सा लिया था। अमेरिका से बढ़े तनाव के बीच ईरान, चीन और रूस के साथ सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *