स्पीकर विजय सिन्हा ने की मां सरस्वती की पूजा-अर्चना लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में

0

कहा विधानसभा का पुस्तकालय ज्ञान  का भंडार



पटना, 16 फरवरी (हि.स.)।लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने मां स्वरस्ती की पूजी –अर्चना की। बिहार विधानसभा के ऐतिहासिक पुस्कालय में विद्या और ज्ञान की देवी वीणा वादिनी माता की पूजा पूरे विधी विधान के साथ की गई।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विधानसभा का पुस्तकालय ज्ञान का भंडार है। मां सरस्वती विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री हैं। हमने मां सरस्वती से बिहार पर उनकी कृपा बनी रहे इसकी कामना की है। सभी के जीवन में ज्ञान, विवेक, सुख और शांति आए।

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सब कुछ ज्ञान पर ही चलता है। इससे पहले यहां आयोजन नहीं होता था, लेकिन ज्ञान का काम यहां ज्यादा होता रहा है। ऐसे में इस आयोजन को करना बहुत जरूरी था, ताकि लोगों में ज्ञान वर्धन हो, लोग भाईचारे के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में प्रदेश अपने गौरवशाली इतिहास को प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने। मौके पर विधानसभा सचिवालय के समेत सचिवालय के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *