ऑकलैंड में तीन दिन का सख्त लॉकडाउन न्यूजीलैंड में कोरोना के कई केस आने पर

0

ऑकलैंड,  15फरवरी (हि. स.)। न्यूजीलैंड में कोरोना के कई नए केस सामने आने के बाद प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न  ने रविवार को ऑकलैंड शहर में तीन दिनों के लिए कड़े लॉकडाउन की घोषणा की है। साथ ही ऑकलैंड के 1.7 लाख निवासियों को आधी रात से घर में रहने के लिए कहा गया है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। कोविड के नए स्ट्रेन की बात कही जा रही है।

प्रधानमंत्री अर्डर्न ने कैबिनेट में शीर्ष सांसदों के साथ बैठक के बाद इस कदम की घोषणा की। अर्डर्न ने कहा कि हाल ही में पाया गया यह कोविड वायरस अधिक संक्रामक हो सकता है इसलिए हमें अधिक सावधानी  बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक वह प्रकोप के बारे में अधिक पता नहीं लगा लेतीं, तब तक सावधानी बरतने का फैसला किया गया है।

दरअसल, रविवार को अर्डरन ने बिग गे आउट, ऑकलैंड उत्सव में भाग लेने की योजना बनाई थी जो इंद्रधनुष समुदाय को मानता है। इसमें हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

अर्डर्न ने रविवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं न्यूजीलैंड के लोगों को मजबूत और विनम्र बने रहने के लिए कह रही हूं।”

वहीं, कोविड-19 रिस्पांस मिनिस्टर क्रिस हिपकिन्स ने कहा, “हम जितनी जल्दी हो सके सभी तथ्यों को इकट्ठा कर रहे हैं और इसके अलावा पहले की तरह सुदृढ़ व्यवस्था के लिए तैयार है।”

उन्होंने मामलों को नया और सक्रिय बताया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जीनोम अनुक्रमण पर शोध कर रहे हैं। वह यह देखना चाह रहे हैं कि क्या यह अलग हैं और किसी संक्रमित यात्रियों के साथ मेल खाते हैं या नहीं।

गौरतलब है कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही थी, उस वक्त इस पर जीत हासिल करके न्यूजीलैंड ने एक मिसाल पेश की थी। हालांकि, अब 21 दिन बाद यहां कोरोना वायरस के तीन नए केस सामने आ गए हैं। दक्षिण ऑकलैंड के एक परिवार में माता-पिता और बेटी को इन्फेक्शन हुआ है। कम्युनिटी ट्रांसमिशन का यह केस सामने आने के बाद ऑकलैंड में एक बार फिर डर का माहौल है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *