ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं रश्मि सामंत

0

लंदन, 14 फरवरी (हि.स.)। भारत की बेटी रश्मि सामंत ने ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। रश्मि मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की पूर्व छात्रा हैं। ब्रिटेन स्थित लिनकेयर कॉलेज में एनर्जी सिस्टम में एमएससी की छात्रा रश्मि सामंत ने इस पद के लिए तीन अन्य प्रतियोगियों के कुल वोटों से अधिक वोट हासिल किया है।

रश्मि सामंत ने छात्र संघ के इस चुनाव में चार मुख्य प्राथमिकताओं के आधार पर चुनाव लड़ा था। जिसके कारण उनको सफलता हासिल हुई। उन्होंने 3,708 मतों में से 1,966 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

रश्मि सामंत ने कर्नाटक में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है तथा उनके घोषणा-पत्र में उनकी भारतीय जड़ों का भी जिक्र है।  छात्र संघ की 2021-22 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष रश्मि सामंत की टीम में कुछ और भारतीय भी हैं जिनमें देविका वाइस-प्रेसिडेंट ग्रेजुएट्स इलेक्ट और धृति गोयल स्टूडेंट ट्रस्टीज इलेक्ट पद के लिए चुनी गई हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *