घरेलू जमीन पर सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अजहरुद्दीन को रोहित शर्मा ने छोड़ा पीछे

0

चेन्नई, 13 फरवरी (हि.स.)। इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बेहतरीन शतकीय पारी खेल भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपने करियर का सातवां टेस्ट शतक लगाया।
रोहित ने ये सातों शतक देश में ही लगाए हैं। यह एक रिकार्ड है। इससे पहले यह रिकार्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम था, जिन्होंने छह शतक देश में लगाने के बाद विदेश में अपना पहला शतक लगाया था।
वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो बांग्लादेश के मोमिनुल हक के नाम अपने शुरुआती 10 शतक देश में ही लगाने का रिकार्ड है। इस क्रम में रोहित का नाम दूसरे स्थान पर है।
इसके बाद एफएस जैक्सन, चंदू बोर्डे और मार्नस लाबुशैन के नाम हैं, जिन्होंने पांच-पांच शतक देश में लगाने के बाद ही विदेशी पिचों पर तीन अंकों को छुआ था। रोहित ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्होंने नौ पारियों, 15 महीने के बाद पहला शतक लगाया है। चेन्नई में यह उनका पहला शतक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *