उप्र में सात जिलों के जिलाधिकारी बदले

0

डॉ. विभा को एटा की कमान



लखनऊ, 12 फरवरी (हि.स.)। राज्य सरकार ने गुरुवार की देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई आईएएस अधिकारियों के तबादले के साथ सात जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। इनमें नई दिल्ली में तैनात अपर स्थानिक आयुक्त विभा चहल को एटा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
शासन ने सात आईएएस को जिलों का नया जिलाधिकारी बनाया गया है जिसमें विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी जालौन बनाया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण अनुज सिंह को जिलाधिकारी हापुड़, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी भदोही, मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण संजीव रंजन को जिलाधिकारी संभल, परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण सैमुअल पॉल एन. को जिलाधिकारी अंबेडकरनगर के पद पर नई तैनाती मिली है।
इसी तरह डीएम हापुड़ अदिति सिंह को बलिया और नई दिल्ली में तैनात अपर स्थानिक आयुक्त विभा चहल को एटा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *