दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता राजीव कपूर का निधन

0

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने ट्वीट कर दी।
 उनके निधन से मनोरंजन जगत शोकाकुल है । अभिनेता तुषार कपूर ने भी दिग्गज अभिनेता राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राजीव कपूर दिवंगत अभिनेता राज कपूर के बेटे और ऋषि कपूर एवं रणधीर कपूर के भाई हैं। 25 अगस्त, 1962 को जन्मे राजीव कपूर ने साल 1983 में आई फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से राजीव को बॉलीवुड में एक अलग और खास पहचान मिली। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। राजीव ने कई फिल्मों में अभिनय किया जिसमें आसमान, मेरा साथी, लावा, लव बॉय, लव स्टोरी आदि प्रमुख हैं। इसके साथ ही उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म ‘आ अब लौट चले’, 1991 में आई फिल्म ‘हिना’ और 1996 में आई फिल्म ‘प्रेमग्रंथ’ को प्रोड्यूस भी किया उन्होंने फिल्म प्रेम ग्रंथ को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ उसका निर्देशन भी किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *