बिहार में मंत्रियों के विभाग का बटबारा

0

शाहनवाज उद्योग और नितिन नवीन को पथ निर्माण की जिम्मेदारी



पटना, 09 फरवरी (हि.स.)। बिहार में नीतीश सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। नीतीश कुमार ने मंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों के बाद इन सभी मंत्रियों के विभागों का भी बटवारा कर दिया।

केंद्र की राजनीति से बिहार की राजनीति में प्रवेश करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। यह जिम्मेदारी पहले डिप्टी सीएम रेणु देवी के पास थी। वहीं बांकीपुर से चौथी बार विधायक बने नितिन नवीन को पथ निर्माण मंत्री बनाया गया है। यह जिम्मेवारी इससे पहले मंगल पाण्डेय के पास थी।

इन दोनों मंत्रियों के अलावा श्रवण कुमार ग्रामीण विकास देखेंगे, जबकि मदन सहनी समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी उठाएंगे। प्रमोद कुमार के जिम्मे गन्ना उद्योग और विधि विभाग दिया गया है। संजय कुमार झा को जल संसाधन विभाग के अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

लेशी सिंह खाद्य एंव उपभोक्ता, सम्राट चौधरी को पंचायती राज, नीरज सिंह को पर्यावरण वन एंव जलवायु परिवर्तन, सुभाष सिंह को सहकारिता ,सुमीत सिंह को विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी ,सुनील कुमार मद्य निषेद , उत्पाद एंव निबंधन,नारायण प्रसाद को पर्यटन,जयत राज को ग्रामीण कार्य, अलोक रंजन कला एंव संस्कृति, मो.जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण और जनक राम को खान और भूतत्व मंत्री का प्रभार दिया गया।

उल्लेखनीय है कि आज 17 नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली। इन नए चेहरों के साथ ही बिहार सरकार की मंत्रिमंडल में कुल 31 मंत्री हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम नीतीश कुमार सहित कुल 14 चेहरों ने शपथ लिया था। जिसमें भाजपा और जदयू दोनों के पास 7-7 सीटें थी। वहीं इस बार भाजपा बड़े भाई की भूमिका में नजर आई है।मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के 9 जबकि जदयू के 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। सरकार ने आज मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया है। यदि अब पूरे गणित को एक कर देखा जाए तो भाजपा के पास 16 तो जदयू के पास 15 सीटें गयी हैं। जिसमें एक-एक सीट दोनों दलों ने एनडीए में अपने सहयोगी दलों को दिया है। कुल मिलाकर भाजपा के 15 तो जदयू के 14 नेता मंत्री बनेंगे। हम और वीआईपी के एक-एक नेता बिहार में मंत्री पद संभाल रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *