डोनाल्ड ट्रंप ने दिया इस्तीफा ‘स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड’ से

0

वॉशिंगटन, 05 फरवरी (हि.स.)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड से इस्तीफा दे दिया है। स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अमेरिकी फेडरेशन ऑफ टेलीनिजन एंड रेडियो आर्टिस्ट की संस्था है।

ट्रंप ने संस्था के अध्यक्ष गैबरियल कार्टरिस को लिखे गए पत्र में कहा है कि वह इस संस्था के साथ आगे काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि उन्हें होम अलोन 2 और सैटरडे नाइट लाइव जैसी मूवीज में काम करके अच्छा लगा।

समाचार पत्र वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार ट्रंप के इस्तीफे पर संस्था की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *