अफगानिस्तान: कंधार प्रांत में 15 तालिबानी आतंकवादी ढेर

0

काबुल, 04 फरवरी (हि.स.)। अफगान सुरक्षाबलों ने गुरुवार को कंधार प्रांत में अभियान चलाकर 15 तालिबानी आंतकवादियों को ढेर कर दिया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।

दरअसल आतंकवादी अरघनदाब और दांद जिले में सुरक्षाबलों पर हमला करने की योजना बना रहे थे, उसी समय सेना ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों और वायु सेना के संयुक्त अभियान में 15 आतंकवादी मारे गए हैं। इस दौरान पुलिस ने गोला-बारूद, विस्फोटक पदार्थ से भरे हुए वाहन बरामद किये जिन्हें नष्ट कर दिया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *