एशिया में सबसे आगे भारत कोरोना से मरने वाले 735 पत्रकारों में

0

जिनेवा, 04 फरवरी (हि.स.)। कोविड-19 महामारी से पूरे विश्व में 735 मीडियाकर्मियों की मौत हो चुकी है। इसमें सर्वाधिक मौत पेरू के 95 मीडिया कर्मियों की और एशिया में सर्वाधिक मौत भारत के 54 मीडियाकर्मी हैं। मार्च 2020 से अबतक 63 देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 735 पत्रकारों की मौत हो गई है।
स्विटजरलैंड की संस्था पीईसी के अनुसार एशिया में भारत में 55, बांग्लादेश 44, पाकिस्तान 23, अफगानिस्तान 9, नेपाल 3, इंडोनेशिया 2, जापान में 1 मीडियाकर्मी की मौत हुई।
पीईसी के महासचिव ब्लाइस लेम्पेन के अनुसार 735 पत्रकारों में से लैटिन अमेरिका 375 मीडियाकर्मियों की मौत हुई। यूरोप 137, उत्तरी अमेरिका 39 और अफ्रीका 36 से आगे, एशिया में 148 मीडियाकर्मियों की मौत हुई।
पेरू देश सबसे अधिक मौत का केंद्र बना हुआ है, जहां पिछले महीने तक 95 मीडियाकर्मियों की मौत हुई थी। ब्राजील (77) और इटली से आगे 84 पीड़ितों के साथ मेक्सिको दूसरे स्थान पर है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *