रश्मिका मंदाना बॉलीवुड की दो फिल्में कर चुकी हैं साइन

0

साथ ही आगे के लिए पढ़ रही है ओर भी कई स्क्रिप्ट



बॉलीवुड में रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘मिशन मजनू’ के लिए अभिनेत्री ने मुंबई का रुख किया है।

जबकि ‘मिशन मजनू’, बॉलीवुड में रश्मिका की पहली फिल्म होगी, वही गॉसिप गलियारों से सुनने में आया है कि अभिनेत्री ने एक बड़े बैनर के तहत एक अन्य बॉलीवुड फिल्म अभी से साइन कर ली है – जिससे जुड़ी अधिक जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।

*अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र ने खुलासा किया*, “रश्मिका ने पहले ही बॉलीवुड में दो फिल्में साइन कर ली है, जिनमें से एक की घोषणा कर दी गई है, जबकि दूसरी को अभी गोपनीय रखा गया है। इसके अलावा, यहां तक ​​कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान, वह अपनी अगली फिल्मों के लिए भी कई अन्य स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं।

अभिनेत्री ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ‘सरिलेरु नीकेवरु’, ‘डियर कॉमरेड’ और ‘गीता गोविंदम’ जैसी फिल्मों से लाखों दिल जीत लिए हैं। वही, अपने ‘नेशनल क्रश’ के टैग के साथ, अब बॉलीवुड में रश्मिका के डेब्यू पर हर किसी की नज़रे टिकी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *