इंडिगो के स्टेशन हेड रूपेश सिंह का हत्यारा पटना से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

0

पटना, 3 फरवरी (हि.स)। पटना पुलिस ने इंडिगो के स्टेशन हेड रूपेश सिंह के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पटना और इसके आस पास से गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार तीन लोगों में दो बिल्डर हैं। बताते चलें कि 12 जनवरी को अपराधियों ने रुपेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस के 6 पुलिस पदाधिकारी सहित 15 सदस्यीय टीम दिन रात काम कर रही थी। पुलिस को शूटर तक पहुंचने में  तीन हफ्ते का समय लगा है। पुलिस के एक वरीय अधिकारी का कहना है कि रूपेश की हत्या उसके करीबी एक बिल्डर ने ही किया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ली है, उससे शास्त्रीनगर थाने में पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *