वैक्सीन की पहली खेप दक्षिण अफ्रीका को भारत से मिली

0

केपटाउन, 02 फरवरी (हि.स.)। दक्षिण-अफ्रीका को सोमवार रात भारत की ओर से मदद स्वरूप वैक्सीन की पहली खेप दे दी गई है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामाफोसा ने और अधिक वैक्सीन के आने की उम्मीद जतायी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित वैक्सीन की 5 लाख अन्य डोज पाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोवैक्स सुविधा के 12 मिलियन डोज पहले ही मिल गई है।रामाफोसा ने यह भी बताया कि इसके अलावा 9 मिलियन डोज भी उन्हें मिलेगी। एस्पेन के साथ संपर्क भी किया गया है जो दक्षिण-अफ्रीका की प्रमुख फार्मा कंपनियों में से एक है।

इसके अलावा फाइजर ने भी  वैक्सीन की 20 मिलियन डोज देने का वादा किया है। साथ-साथ रामाफोसा ने यह भी कहा कि लॉकडाउन के कुछ नियमों में भी ढील दी जाएगी। अब कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा। इसके साथ-साथ शराब की दुकानें खुली रहेंगी और सार्वजनिक स्थान जैसे बीच, नदी के किनारें और पार्कों को फिर से खोल दिया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *