डब्लूएचओ: 82 देशों में पाया गया यूके में मिला कोरोना वेरिएंट

0

जिनेवा, 02 फरवरी (हि.स.)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के अध्यक्ष मारिया नेव खर्खोवे ने कहा है कि यूके में पाया गया कोरोना वेरिएंट 82 देशों में पाया गया है। जबकि दक्षिण-अफ्रीका में पाया गया कोरोना वेरिएंट 39 देशों में पाया गया है।

इसके अलावा ब्राजील में पाया गया कोरोना वेरिएंट नौ देशों में पाया गया है। इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि वहां कोरोना के नए प्रकार के 471 मामले सामने आए हैं जबकि ब्राजील में पाए गए वेरिएंट का एक मामला सामने आया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *