मुंबई का साथ छोड़ डिफेंडर सार्थक गोलूई और मिडफील्डर सौरव दास ईस्ट बंगाल में हुए शामिल

0

मुंबई, 02 फरवरी (हि.स.)। मुंबई सिटी एफसी के डिफेंडर सार्थक गोलूई और मिडफील्डर सौरव दास ने क्लब का साथ छोड़ दिया है और दोनों ही खिलाड़ी एससी ईस्ट बंगाल में शामिल हो गए हैं।
सार्थक गोलूई 2019-20 सीज़न से पहले मुंबई में शामिल हुए और क्लब के लिए 17 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने एफसी गोवा के खिलाफ अपना एकमात्र गोल किया। वहीं, सौरव दास, जो 2019-20 सत्र की शुरुआत में मुंबई में शामिल हुए थे, ने क्लब के लिए आठ मैच खेले।
मुंबई सिटी ने एक बयान में कहा, “मुंबई सिटी सार्थक और सौरव को क्लब के लिए उनकी प्रतिबद्धता और उनके योगदान के लिए धन्यवाद देता है और दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *