डेनियल पर्ल हत्या मामले में अहमद ओमर की हिरासत अवधि बढ़ी

0

इस्लामाबाद, 01 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल हत्या मामले में मुख्य आरोपित अहमद ओमर सईद शेख को हिरासत में रखने की अवधि को एक दिन और बढ़ा दिया है।

दरअसल, सिंध सरकार की ओर से शेख की रिहाई को लेकर एक रिव्यू पेटीशन दायर की गई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। इससे पहले पाकिस्तानी अदालत ने पर्ल के अपहरण और हत्या में शामिल होने के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन अन्य आरोपितों फहद नसीम, शेख आदिल और सलमान साकिब को भी रिहा करने का आदेश दिया था।

इसके साथ-साथ इस मामले में जल्द से जल्द सुनवाई करने की मांग भी की गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *