ओडिशा के कोरापुट में सड़क हादसे में 10 की मौत, 15 से अधिक घायल

0

ओडिशा से छत्तीसगढ़ जा रहे थे पिकअप वैन सवार सभी लोग



कोरापुट(ओडिशा), 01 फरवरी (हि.स.)। ओडिशा के कोरापुट में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

जिला अधिकारी मधुसूदन मिश्रा के मुताबिक जिले के मुरथंडी के समीप एक पिकअप वैन पलटने से यह हादसा हुआ है। वाहन में छत्तीसगढ़ के करीब 30 लोग सवार थे। ये सभी मुरथंडी पंचायत के सिंधीगुड़ा गांव में एक रिश्तेदार के शोक समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव छत्तीसगढ़ (कुलता) लौट रहे थे।
पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ने की सबसे संभावना है, क्योंकि घायल यात्रियों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा जिस वजह से वैन पलट गई। हालांकि, मृतकों की पहचान अभी तक पता नहीं चल पाई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *