जापान में भारी बर्फबारी के कारण लगभग 100 फ्लाइट रद्द

0

टोक्यो, 29 जनवरी (हि.स.)। जापान के उत्तरी हिस्से में भारी बर्फबारी और तेज हवाएं चलने के कारण लगभग 100 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। जापानी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जापान में दो बड़ी एयरलाइन कंपनी ऑल निपोन एयरवेस और जापान एयरलाइंस ने क्रमशः 46 और 34 फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। कुल 98 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। शुक्रवार को हवा की रफ्तार प्रत्येक सेकेंड 30 मीटर तक चली। इसके कारण यहां  अलर्ट जारी किया  गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *