सौरव गांगुली के शरीर में लगाए गए दो और स्टेन

0

अस्पताल में जाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की मुलाकात



कोलकाता, 28 जनवरी (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ‌के अध्यक्ष सौरव गांगुली के हृदय से ब्लॉकेज निकालने के लिए दो और स्टेन लगाए गए हैं। अपोलो अस्पताल की ओर से गुरुवार शाम जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। देश के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी और अश्विन महतो की देखरेख में चिकित्सकों ने उनके हृदय का प्रत्यारोपण किया है। फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
गुरुवार शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने दादा का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की और बेहतर चिकित्सा का अनुरोध किया है। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि महाराज पूरी तरह से स्वस्थ हैं, जल्द घर लौटेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *