डर के साए में लोग,दिल्ली के नजफगढ़ में देखा गया तेंदुआ

0

नई दिल्ली, 28 जनवरी (हि.स.)। द्वारका जिले के नजफगढ़ इलाके में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया है। इस तेंदुए के देखे जाने के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार पहले यह तेंदुआ नजफगढ़ के गोपाल नगर में देखा गया था। उसके बाद यह तेंदुआ नजफगढ़ के आगे खैरा मोड़ के पास भी देखा गया है। द्वारका जिले के डीसीपी संतोष मीणा ने कहा कि वन विभाग की टीम को बुलाया जा रहा है। वह इस मामले में आगे पता लगाएंगे और जो भी संभव होगा उसको लेकर वह कार्यवाही करेंगे। नजफगढ़ से आगे का यह हिस्सा हरियाणा से लगता है। इसके बीच काफी बड़ा जंगल है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी जंगल के रास्ते तेंदुआ आया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *