पश्चिम में प्राकृतिक घटनाएं तक करती हैं चंद्रमा के नाम

0

पौष पूर्णिमा: 28 जनवरी पर विशेष



भोपाल, 27 जनवरी (हि.स.)। पूर्णिमा का चांद सदा से ही कवियों, धर्मावलंबियों के साथ-साथ आम लोगों के मन को मोहने वाला रहा है। भारत में पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है और माह के नाम से ही उसे जाना जाता है, लेकिन पश्चिमी देशों में प्राकृतिक घटनाओं से चंद्रमा का नाम तय होते हैं।
गुरुवार, 28 जनवरी को पौष पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इसी के मद्देनजर भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बुधवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा को दिये जाने वाले नाम की जानकारी देने के उद्देश्य से ‘चंद्रमा तेरे कितने नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने पूर्णिमा और चंद्रमा के नामकरण के रहस्य की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सारिका ने बताया कि भारतीय परम्परा में पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा आकाश में जिस नक्षत्र में या उसके आसपास रहता है, उस नक्षत्र के नाम के आधार पर महीने के नाम रखे गये हैं। मसलन-अगर चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में रहता है तो वह माह श्रावण, चित्रा नक्षत्र में रहता है तो माह का नाम चैत्र रखा गया है। इसी प्रकार मघा नक्षत्र में रहने पर माघ, फाल्गुनी नक्षत्र में रहने पर महीने का नाम फाल्गुन रखा गया है, लेकिन पश्चिमी देशों में पूर्णिमा के चंद्रमा के नाम उस समय प्रकृति में घटित होने वाली घटनाओं के आधार पर रखे गये हैं। जैसे वोल्फ मून, स्नो मून, पिंक मून, फ्लावर मून, स्ट्राबेरी मून, बक मून, हार्वेस्ट मून आदि।
सारिका ने बताया कि गुरुवार को पडऩे वाली पूर्णिमा चंद्रमा के पुष्य नक्षत्र में होने के कारण पौष पूर्णिमा कहलाती है, लेकिन पश्चिमी देशों में इस समय भेड़ियों की गर्जना अधिक सुनाई देती है। इसी आधार पर इस दिन निकलने वाले चांद को वोल्फ मून कहा जाता है।
सारिका ने बताया कि सोशल मीडिया में अक्सर लिखा जाता है कि पिंकमून की खगोलीय घटना है। इसे पढ़कर लगता है कि मून पिंक दिखेगा, जबकि यह नाम उस क्षेत्र विशेष में खिलने वाले पिंक कलर के फूलों के आधार पर रखा गया है। इसी प्रकार अगस्त माह में पूर्णिमा का चांद ब्लूमून कहलाता है, जबकि यह नीला नहीं दिखता।
सारिका ने इस साल पडऩे वाली पूर्णिमा के भारतीय तथा पश्चिमी देशों के नाम की जानकारी दी है, जो कि इस प्रकार है-
दिनांक हिन्दी नाम       पश्चिमी देशों में नाम
28 जनवरी  पौष पूर्णिमा वॉल्फ मून
27 फरवरी         माघ पूर्णिमा स्नो मून
28 मार्च        फाल्गुन पूर्णिमा वर्म मून
27 अप्रैल        चैत्र पूर्णिमा       पिंक मून
26 मई   बैसाख पूर्णिमा फ्लावर मून
24 जून  ज्येष्ठ पूर्णिमा स्टाब्रेरी मून
24 जुलाई         आषाण पूर्णिमा बक मून
22 अगस्त      श्रावण पूर्णिमाब्लू मून
20 सितम्बरभाद्रपद पूर्णिमाहार्वेस्ट मून
20 अक्टूबर अश्विनी पूर्णिमा हंटर्स मून
19 नवम्बरकार्तिक पूर्णिमाबीवर मून
19 दिसम्बर अगहन पूर्णिमा कोल्ड मून

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *