बिहार के 18 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गणतंत्र दिवस पर अवार्ड

0

पटना, 25 जनवरी(हि.स)। गणतंत्र दिवस पर बिहार के 18 वीर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. इनमें से पांच पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान दिए जायेंगे। विशिष्‍ट सेवा के लिए दो जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार दिए जायेंगे। इसके अलावा मेधावी सेवा के लिए 11 जवानों को पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें मिलेगा वीरता पदक
वीरेंद्र कुमार मेघावी, पुलिस निरीक्षक विशेष कार्यबल, पटना, प्रदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक विशेष कार्य बल, पटना, धनराज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विशेष कार्यबल, पटना, उत्तम कुमार, सिपाही विशेष कार्यबल, पटना, धर्मेंद्र कुमार, सिपाही विशेष कार्यबल, पटना
सराहनीय कार्य के लिए इनको मिलेगा पुलिस पदक
राकेश राठी, आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र गया, वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, राजीव रंजन, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, अरवल, विजय प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त नागरिक सुरक्षा, सुशांत कुमार सरोज. आईपीएस. पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर वर्तमान पुलिस अधीक्षक नवगछिया, अमरकांत चौबे, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय मधेपुरा, अभय नारायण सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सह प्रभारी, अलय वत्स, पुलिस निरीक्षक, विशेष कार्य बल, ओमप्रकाश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, गिरींद्र मोहन मिश्रा, हवलदार. अपराध अनुसंधान विभाग, अनिल लिंबू, हवलदार, बिहार सैन्य पुलिस,  कामिनी देवी, सिपाही जमुई, जिला बल

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *