वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग आज लेंगे सात फेरे

0

बॉलीवुड अभिनेता  वरुण धवन शनिवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एवं फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और  दोनों की शादी की खबरे 2020 से ही चर्चा में थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण उनकी शादी टल गई थी। आज दोनों मुंबई के अलीबाग स्थित  ‘द मेंशन्स रिजॉर्ट’ में शादी करने जा रहे हैं। इस आलीशान रिजॉर्ट में दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समारोह में करीबी रिश्तेदारों के अलावा फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां भी शामिल  होगी।
वरुण धवन ने फिल्‍म मेकर करण जौहर के टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में  नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप की बात कुबूल की थी। नताशा ने भी एक बार कहा था कि वे दोनों एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब एक साथ स्कूल में थे। वरुण और  नताशा को अक्सर कई पार्टियों और इवेंट में साथ देखा जाता  है। नताशा दलाल फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एनवाईसी से ग्रेजुएट हैं। नताशा ने 2013 में अपना फैशन लाइन नताशा दलाल लेबल खोला है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *