सांसद गोमती साय मैंने धान ही नहीं बेचा तो मेरे नाम का चेक किसने काटा- मुख्यमंत्री को चुनौती

0

सांसद गोमती साय के पास खेती के लिए कोई जमीन ही नहीं



रायगढ़, 22 जनवरी (हि.स.)। बीते दिनों कांग्रेस की ओर से एक सूची जारी की गई थी जिसमें भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सांसदों के नाम थे। सूची के अनुसार इन भाजपा नेताओं ने अपने धान बेचे हैं। इस सूची को लेकर अब भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। रायगढ़ से भाजपा सांसद गोमती साय ने आज धान बेचने को लेकर भूपेश बघेल को चुनौती दी है।

सांसद गोमती साय का कहना है कि मेरे पास खेती के लिए कोई जमीन नहीं है। मैंने कोई धान नहीं बेचा है। अगर मेरे नाम से धान खरीदी को लेकर चेक काटा गया है, तो भूपेश बघेल इसे साबित करें। मेरे बारे में यह झूठ क्यों फैलाया जा रहा है, यह समझ से परे है।
विदित हो कि कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में छठे नंबर पर भाजपा सांसद गोमती साय का नाम है ,जो कि जशपुर के फरसाबहार ब्लॉक से है। सूची के अनुसार गोमती साय का धान का रकबा 8.42 3 एकड़  है। वहीं उन्होंने लगभग 118 क्विंटल धान 1 जनवरी 2020 को बेचा है। जिसके बदले उन्हें 2 लाख 20 हजार 424 रुपए राशि का भुगतान किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *