विधायकों की संख्या 44 हुई बसपा विधायक जमा खान जदयू में शामिल

0

पटना, 22 जनवरी (हि.स.)। बिहार में अब जदयू विधायकों की संख्या 43 से 44 हो गई है। शुक्रवार को बसपा के एक मात्र विधायक जमां खान जदयू में शामिल हो गए, वहीं निर्दलीय सुमीत सिंह ने समर्थन का पत्र जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह को दिया है।

दोनों विधायकों ने लिखित रूप जदयू के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी इच्छा बतायी थी। जदयू में शामिल होने के बाद विधायक जामा खांन मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी भी इस मौके पर मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जमां खान कैमूर जिले के चैनपुर से विधायक हैं। वहीं निर्दलीय सुमीत सिंह जमुई जिले के चकाई विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने चुनाव जीतने के कुछ ही दिनों बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह भी भेंट की थी। नीतीश कुमार के विकास कार्यों की तारीफ भी की थी। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल में शामिल होकर आप आम जनता की समस्याओं का निदान सहजता से करा सकते है। नीतीश कुमार की कार्यशैली को वह आरंभ से ही पसंद करते रहे है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *