बगदाद आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली

0

बगदाद, 22 जनवरी (हि.स.)। इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार को हुए दोहरे आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस्लामिक स्टेट ने ऑनलाइन चैनल पर बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। यह हमला पिछले तीन सालों में हुए सबसे भयानक हमलों में से एक है।

आंतरिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राजधानी के टायरन स्कवायर में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक बेल्ट से खुद को उड़ा लिया। दरअसल यह बाजार पुराने कपड़ों का बाजार है और यहां पर अक्सर भीड़ जमा रहती है। मीडिया में जारी तस्वीर में देखा गया है कि सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और राहतकार्य में लगे लोग घायलों का इलाज कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *