पुलिस ने नहीं दी इजाजत रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने को अड़े किसान

0

नई दिल्ली, 21 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने को लेकर दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं के बीच बैठक बेनतीजा रही है। पुलिस ने किसानों को रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। किसान रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने पर अड़े हुए हैं।
किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि ट्रैक्टर रैली के बारे में हमारी दिल्ली, हरियाणा, यूपी पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। आज इसका तीसरा दौर था। 26 जनवरी को किसान गणतंत्र परेड पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। इससे इस देश के गणतंत्र की शोभा बढ़ेगी। किसान यूनियन के नेता दर्शन पाल की माने तो पुलिस ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए ट्रैक्टर रैली निकालने की इजाजत नहीं दी है। हालांकि हमने साफ कर दिया है कि ट्रैक्टर रैली रिंग रोड पर ही निकाली जाएगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *