सारा अली खान ने शेयर की मालदीव वेकेशंस की दिलकश तस्वीरें

0

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सारा की ये तस्वीरें मालदीव वेकेशंस की हैं, जिसे खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इन तस्वीरों में सारा मल्टीकलर की प्रिंटेड ड्रेस पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने लिखा-‘रेत मेरे पैर की उंगलियों को और सूर्य की धूप मेरी नाक को किस कर रही है।’
इन तस्वीरों में सारा का लुक और अंदाज दोनों देखने लायक हैं। सारा समुन्द्र किनारे अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं।सोशल मीडिया पर फैंस उनके इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर उनके फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी इसपर प्रतिक्रिया दे रही हैं।
साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने  अपनी मेहनत और प्रतिभा से बहुत कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है। सारा अली खान जल्द ही आनंद एल रॉय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेता अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका डबल रोल है। यह फिल्म इसी साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *