किरण रिजिजू को मिला श्रीपद यसो नाइक के मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार

0

नई दिल्ली, 19 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री श्रीपद यसो नाइक सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन हैं। ऐसे में श्रीपद के ना होने से मंत्रालय के काम का अतिरिक्त कार्यभार स्थाई रूप से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को सौंप दिया गया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक उपचार, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रक्षा मंत्रालय में राज्यमंत्री श्रीपद यसो नाइक के मंत्रालयों का प्रभार अस्थायी रूप से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू को सौंप दिया है। रिजिजू को यह जिम्मेदारी उनके मौजूदा विभागों के अलावा मिली है।
राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि यह व्यवस्था तब तक जारी रह सकती है जब तक श्रीपद यसो नाइक आयुष मंत्रालय से संबंधित अपने कार्य को फिर से शुरू नहीं कर देते।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में हुए एक सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री श्रीपद यसो नाइक घायल हो गए। उनकी पत्नी विजया नाइक और निजी सचिव की मौत हो गई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *