नंदीग्राम में शुभेंदु की सभा में जा रहे भाजपा कर्मियों पर फायरिंग

0

आरोप तृणमूल पर



कोलकाता, 19 जनवरी (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी की खेजूरी जनसभा में जा रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर लगा है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं जिसमें एक मंडल अध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने इसके लिए स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता को भी जिम्मेदार ठहराया है।
मंगलवार अपराह्न के समय नंदीग्राम के खेजूरी में शुभेंदु अधिकारी की सभा हुई है। रास्ते में दो स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। भाजपा ने दावा किया कि मंगलवार को शुभेंदु की सभा के रास्ते में खेजूरी विद्यापीठ मोड़ के पास और कांथी शहर के बीच में सशस्त्र हमलावरों ने कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
आरोप है कि सशस्त्र तृणमूल उपद्रवियों ने बस को रोका और भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की। बस में तोड़फोड़ की गयी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष निखिल अरी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। भाजपा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने कहा है कि जनता तृणमूल को कुछ महीनों में दफन कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *