ममता ने शुभेंदु अधिकारी को बताया आफत, कहा : चले गए तो अच्छा हुआ

0

पुरुलिया, 19 जनवरी (हि. स.)। पुरुलिया जिले में मंगलवार को जनसभा करने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ही कैबिनेट के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर नाम लिए बगैर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आपदा की तरफ थे, चले चले गए तो अच्छा हुआ। अगर यहां रहते तो पार्टी का नुकसान करते।
राजनीति में तीन तरह के लोगों का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि लोभी, भोगी और त्यागी तीन तरह के लोग हैं। जो त्यागी हैं वे अपने आदर्श नहीं बदलते। उन्होंने कहा कि रोज कपड़े बदले जाते हैं लेकिन राजनीति का आदर्स कभी नहीं बदला जाता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दूसरी जगह जाकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने अपना सम्मान बाहरी लोगों के पास बेच दिया है। उनका इशारा शुभेंदु अधिकारी की ओर था। ममता ने यह भी कहा कि वह कभी भी अपना आत्मसम्मान भाजपा के सामने नहीं बेचेंगी।
सायोनी के समर्थन में आई ममता
इसके अलावा बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री सायोनी घोष के समर्थन में ममता उतर गयी हैं। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के कथित आरोपों के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी को लेकर उन्होंने चेतावनी दी। ममता ने कहा कि नातिन की उम्र की एक बच्ची को भाजपा वाले धमका रहे हैं। अगर उनमें दम है तो सायोनी को छूकर दिखाएं। मैं उनका मुंह बंद कर दूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *