‘आदिपुरुष’ के मेकर्स की घोषणा, आज से शुरू होगा फिल्म का मोशन कैप्चर

0

ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास और अभिनेता सैफ अली खान लीड रोल में हैं। मोस्टवेटेड इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। फिल्म मेकर्स आज से फिल्म का मोशन कैप्चर शुरू करेंगे। इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर दी। इस तस्वीर में फिल्म की पूरी टीम स्पेशल ड्रेस में दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए ओम राउत ने लिखा-‘आदिपुरुष का संसार क्रिएट करने के लिए मोशन कैप्चर आज से शुरू हो रहा है।’
फिल्म ‘आदिपुरुष’ की कहानी पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी। फिल्म में प्रभास राम और सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में अभिनेत्री के नाम पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। मेकर्स ने पिछले साल सितम्बर में फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 में शुरू करने और फिल्म को 11अगस्त 2022 को रिलीज करने की घोषणा की थी। अब नए साल में फिल्म के मोशन कैप्चर का काम मंगलवार से मेकर्स ने शुरू कर दिया है। इस फिल्म को 3डी में हिंदी और तेलुगु में शूट किया जाएगा और तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में डब किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं, जबकि फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतर और राजेश नैयर प्रोड्यूस करेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *