‘तांडव’ के निर्देशक अली अब्बास जफर पर जमकर बरसी कंगना रनौत

0

अपने बेबाक बयानों के कारण लगातार चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड की ‘पंगा’ गर्ल कंगना रनौत हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्देशक पर जमकर बरसी हैं। रिलीज के बाद से यह वेब सीरीज लगातार विवादों में है । ‘तांडव’ वेब सीरीज के एक दृश्य को लेकर शुरू हुए विवाद के मामले में इसके निर्माताओं पर न सिर्फ एफआईआर दर्ज हुई है, बल्कि चारों ओर से इन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस सीरीज में हिंदू देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसके बाद इसके मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी करके फैंस और उन सभी लोगों से माफी माफी मांगी है, जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इस वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस माफीनामे को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है और  गैर इरादतन तरीके से आहत हुए लोगों से माफी मांगी। वहीं अब अली अब्बास जफर के इस माफीनामे के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत उनपर जमकर बरसी हैं। कंगना ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी भड़ास निकाली हैं। कंगना ने ट्वीट में लिखा-‘माफी मांगने के लिए बचेगा कहां? ये सीधा गला काट देते हैं, जेहादी देश फतवा निकाल देते हैं, लिब्रु मीडिया वर्चुअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें न सिर्फ जान से मार दिया जाएगा, बल्कि उस मौत को भी जस्टिफाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर है हिम्मत अल्लाह का मजाक उड़ाने की?’
कंगना का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *