चर्चित सोना लूट कांड का मास्टर माइंड निकला उसी का कारीगर

0

पूर्णिया, 16 जनवरी (हि. स.)। पूर्णिया पुलिस ने सोना के लूट कांड का खुलासा कर दिया है। दुकान में काम करने वाले कारीगर और सहयोगी ही  स्वर्ण कारीगर से सोना लूट का मास्टर माइंड निकला है ।एसपी दयाशंकर ने मामले का खुलासा करते हुए शनिवार को कहा कि 12 जनवरी की रात सहायक खजांची थाना के दुर्गाबाड़ी में 326 ग्राम सोना लूटने का मामला हुआ था। छानबीन के दौरान वादी का मित्र और दुकान में काम करने वाले कारीगर सुमन कुमार साहनी उर्फ छोटू ही लूट कांड का मास्टर माइंड निकला। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी छोटू और विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार है।लुटेरों के पास से घटना में प्रयोग किया गया बिना नंबर का अपाची गाड़ी और दो मोबाइल भी बरामद किया गया है।

एसपी ने कहा कि 12 जनवरी की शाम कांड के वादी काकून दा का लड़का अपने एक साथी कारीगर के साथ 326 ग्राम सोना लेकर फैक्ट्री से अपने घर जा रहा था। तभी उनके घर के पास ही हथियार दिखाकर तीन अपराधियों ने सोना लूट लिया ।उन्होंने कहा कि वादी का मित्र छोटू पहले से ही सोना लूटने का प्लान बना रहा था। एसपी ने कहा कि जल्द ही लूटा गया सोना और फरार अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें वादी खुद अपराधी निकला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *