इग्नू ने असाइनमेंट जमा करने की तिथि 31 तक बढ़ाई

0

नई दिल्ली, 16 जनवरी (हि.स.)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और फील्ड वर्क आदि जमा करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया है। इससे पहले यह समय सीमा 31 दिसम्बर 2020 थी।

विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिसम्बर, 2020 के टर्म एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।टर्म-एंड परीक्षा, दिसम्बर, 2020 के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्ड वर्क जर्नल्स, शोध प्रबंध, इंटर्नशिप आदि अब ऑनलाइन और स्वयं प्रस्तुत होकर (ऑफ लाइन) 31 जनवरी तक जमा करवा सकते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *