भाजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव में शाहनवाज हुसैन को बनाया उम्मीदवार

0

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की जारी की सूची



नई दिल्ली, 16 जनवरी (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार और उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी सूची में बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए शाहनवाज हुसैन को प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची में कुंवर मानवेन्द्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल बिश्नोई, अश्वनी त्यागी, डॉ धर्मवीर प्रजापति और सुरेन्द्र चौधरी का नाम शामिल है। इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को चार उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

उल्लेखनीय है कि बिहार और उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी को विधान परिषद द्विवार्षिक चुनावों के लिए मतदान होना है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *