बिहार में ठंड का कहर जारी पटना का न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

0

पटना, 16 जनवरी (हि.स.)।राजधानी पटना सहित बिहार में शीतलहर का कहर जारी है। शनिवार की सुबह से ही मौसम का हाल बेहाल है। अगले दो-तीन दिनों तक ठंड व ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग पटना से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह पटना का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग पटना के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को गया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और डेहरी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी मौसम सर्द है। आज तापमान के और गिरने की उम्‍मीद है। शक्रवार को राज्य के वातावरण में आर्द्रता 80 से 100 फीसद रिकॉर्ड की गई। ऐसी स्थिति शनिवार को भी बनी रहने की संभावना है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *