रुपेश के परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग

0

पत्नी के लिए सरकारी नौकरी व बच्चों की पढ़ाई के व्यवस्था करे सरकारपटना पुलिस को बताया जांच में असमर्थ   



पटना, 15 जनवरी (हि.स.)  पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार की हत्या के चार दिन हो गए हैंलेकिन पुलिस अभी भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। इससे पुलिस की कार्यशैली को लेकर मृतक रूपेश कुमार के परिजन काफी नाराज हैं। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दें। साथ ही परिजनों ने मृतक रूपेश कुमार की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है।

रूपेश कुमार के भाई नंदेश्वर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने अल्टीमेटम दिया था कि 48 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगालेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमें लगता है कि पटना का प्रशासन गिरफ्तारी करने में असमर्थ हैइसलिए हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि वह इस जांच को सीबीआई को सौंप दें। नंदेश्वर सिंह ने रूपेश कुमार की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी और उनके बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री को रूपेश कुमार की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान करनी चाहिए और बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था भी करनी चाहिए।

रूपेश हत्याकांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। एक-एक चीज की जांच चल रही है। मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है। बता दें कि रूपेश हत्याकांड के चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात को अंजाम देने वाले न तो एक भी शूटर पकड़े जा सके हैं और न ही हत्या के पीछे रहा अहम कारण ही स्पष्ट हो सका है। जांच व शूटरों की गिरफ्तारी में जुटी एसटीएफ और एसआईटी सिर्फ छापेमारीकॉल डिटेलव्हाट्सएप मैसेजटावर डंपसीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही अलग-अलग जगहों से शक के आधार पर उठाए गए 15 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *