महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे के इस्तीफे के लिए भाजपा का सोमवार से राज्यव्यापी आंदोलन

0

मुंबई, 15 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला प्रदेश अध्यक्ष उमाताई खापरे ने कहा कि मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा मांगने के लिए सोमवार से राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उमा खापरे ने महाविकास आघाड़ी सरकार पर मंत्री धनंजय मुंडे को बचाने का आरोप लगाया है।
उमा खापरे ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे धनंजय मुंडे पर महिला ने आरोप लगाया है। राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार ने अभी तक इस महिला की शिकायत दर्ज नहीं की है। इसके उलट धनंजय मुंडे को बचाने का जोरदार प्रयास किया जा रहा है। उमा खापरे ने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं।
उमा खापरे ने कहा कि धनंजय मुंडे पर आरोप लगने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मुंडे को बचाने में जुट गए। इन नेताओं ने उस पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज करवाए जाने का प्रयास तक नहीं किया। राज्य सरकार एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति जैसा कठोर कानून लाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पीड़ित महिलाओं की शिकायतें ही दर्ज नहीं हो रही है। इसी वजह से भाजपा ने सोमवार को राज्यव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *