वेस्टइंडीज के लेग स्पिन गेंदबाज हेडन वाल्श जूनियर कोरोना से हुए संक्रमित

0

ढाका,15 जनवरी (हि.स.)। वेस्टइंडीज के लेग स्पिन गेंदबाज हेडन वाल्श जूनियर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। हालांकि वाल्श में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। वह पिछले दो दिन में दो बार हुई कोविड-19 जांच में सकारात्मक पाए गए हैं।

इससे पहले 10 जनवरी को ढाका पहुंचने के बाद उनकी जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई थी, लेकिन बुधवार और गुरुवार को नतीजे सकारात्मक आए। वाल्श अब तब तक पृथकवास में रहेंगे, जब तक उनके दो जांच रिपोर्ट नकारात्मक नहीं आ आते।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, ”बुधवार को हुई पीसीआर जांच के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड इसकी पुष्टि करता है कि हेडन वाल्श जूनियर का कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक आया है और अब वह पृथकवास में रहेंगे।”
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने यह भी कहा कि उन्होंने टीम के बाकी सदस्यों से संपर्क नहीं किया था। लिहाजा श्रृंखला को कोई खतरा नहीं है। बता दें कि वेस्टइंडीज को बांग्लादेश में 3 एकदिनी और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *