पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 15,590 नए मामले

0

देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96.53 प्रतिशत 191 लोगों की हुई मौत



नई दिल्ली, 15 जनवरी (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ पांच लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15 हजार 590 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,27,683 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 191 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,51,918 तक पहुंच गई है।
शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,13,027 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अब तक 1,01,62,738 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.53 प्रतिशत हो गया है।
देश में पिछले 24 घंटो में हुए 07 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए है। आईसीएमआर के मुताबिक 14 जनवरी को 07,30,096 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 18,49,62,401 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *