सभी तैयारियां पूरी, 39 महीने में होगा भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण : चंपत राय

0

रायबरेली, 15 जनवरी(हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री व विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 39 महीने में भव्य मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। श्री राय शुक्रवार को लालगंज के तेजगाव में श्री राममंदिर निधि समपर्ण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इसके ड्राइंग का भी कार्य प्रारंभ हो चुका है। आईआईटी दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी व नेशनल जियो रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च के आधार पर जो भी सुझाव दिए हैं सभी को इसमें शामिल किया गया है।
  उन्होंने कहा कि मंदिर की नींव शताब्दियों तक मजबूत रहे इस दिशा में सभी तैयारियां की जा रही हैं। चपत राय ने कहा कि 39 महीने के अंदर भव्य मंदिर निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने निधि समपर्ण अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी समवैचारिक संगठन इस काम मे लगे हैं जो कि आज से 27 फरवरी तक 42 दिनों तक घर-घर जाकर सभी से मंदिर निर्माण में सहयोग प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि मन्दिर निर्माण में हर व्यक्ति का सहयोग होगा और सभी की भागीदारी होगी।
  इस अवसर पर फतेहपुर के संत स्वामी विज्ञानानंद, डलमऊ के स्वामी देवेंद्रनन्द गिरी, विहिप के पूर्वी क्षेत्र संगठन मंत्री अम्बरीष, प्रांत मंत्री रामगोपाल, हरिश्चंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
’पूर्व विधायक ने दिए 1करोड़, 11लाख, 11 हजार और 11सौ रुपये’
पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में मंदिर निर्माण के सहयोग के रूप में 1 करोड़, 11लाख, 11 हजार 11सौ रुपये का चेक ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंपा।
 इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि मन्दिर निर्माण को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और उनका सौभाग्य है जो कि वह इसमें सहयोगी बन पा रहे हैं। कार्यक्रम में रायबरेली की विधायक अदिति सिंह, भाजपा नेत्री किरण सिंह सहित कई नेता व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आरएसएस के मीडिया प्रभारी गया प्रसाद ने बताया कि आज से इस अभियान का शुभारंभ हो गया है। नगर में कार्यलय बनाया गया है और कई टोलियां इस काम में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *