धनंजय मुंडे पर आरोप लगाने वाली महिला पर हनीट्रैप का मामला दर्ज

0

मुंबई, 14 जनवरी (हि.स.)। सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला रेणू शर्मा के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने गुरुवार को अंबोली पुलिस स्टेशन में हनीट्रैप का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की गहन जांच अंबोली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
कृष्णा हेगड़े ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि रेणू शर्मा ने 2010 से लेकर 2015 तक उन्हें कई बार मिलने का प्रयास किया था। इस दौरान रेणू शर्मा ने उन्हें तीन अलग-अलग मोबाइल से मैसेज भेजकर मिलने के लिए समय मांगा था लेकिन उन्होंने महिला को समय नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने बाहरी स्रोत से महिला के बारे में जानकारी मंगवायी, तो उन्हें इस महिला के बारे में पता चला कि महिला हनीट्रैप से लोगों की फंसाती है और बाद में ब्लैकमेल करती है।
कृष्णा हेगड़े ने कहा कि रेणू शर्मा ने उन्हें फिर 6 जनवरी व 7 जनवरी को मैसेज भेजा था लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया था। धनंजय मुंडे के बारे में मीडिया में प्रसारित खबरों के बाद उन्होंने इस महिला के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने का निर्णय लिया है। हेगड़े ने पुलिस से इस मामले में रेणू शर्मा की गहन जांच करने की मांग की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *