इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए दिमुथ करुणारत्ने

0

गाले, 14 जनवरी (हि.स.)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान दिमुथ करुणारत्ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दिनेश चांदीमल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। करूणारत्ने के अंगूठे में फ्रैक्चर है। उन्हें ये चोट दक्षिण अफ्रीका दौरे पर लगी थी।

इस मुकाबले में चांदीमल ने टॉस जीता और श्रीलंका के लिए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। करूणारत्ने ने हटने के बाद कुषाल परेरा और लाहिरू थिरामने ने श्रीलंका की पारी की शुरुआत की। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही।
समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने सात ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। कुषाल परेरा 14 और एंजेलो मैथ्यूज बिना खाता खोले क्रीज पर हैं। श्रीलंका की तरफ से आउट होने वाले बल्लेबाज लाहिरु थिरामने (04) और कुशल मेंडिस (00) हैं। दोनों विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *